PROGRAMMING
यहां में आपको आसान शब्दो में यह बताना चाहूँगा कि प्रोग्रामिंग किस प्रकार की जाती हैं ? एल्गोरिथ्म, प्रवाह तालिका और मिथ्या संकेत क्या है और हम इसे प्रोग्रामिंग में कैसे उपयोग करते है ?
प्रोगाम के लक्षण
प्रोग्राम में निम्न लक्षण होते है-
- शुद्धता:- कोई भी प्रोगाम अपने उद्देश्य को पूर्ण करता हुआ होना चाहिए 1 प्रोग्राम मे वांछित परिणाम को प्राप्त करने की प्रक्रिया एवं निर्देश पूर्ण रुप से सत्य एवं दोष रहित होने चाहिएं मतलब अगर किसी इनपुट से कोई गलत परिणाम होता है तो प्रोगाम पर कार्य करने वाला यह जान ले कि उससे डाटा इनपुट करने मोे कोई गलती हुई है क्योकिं सही इनपुट से सही परिणाम अवश्य प्राप्त होता है।
- विश्वसनियता:- यदि उपयोक्ता प्रोग्राम में यदि कोई त्रुटि करता है तो उसे उस त्रुटि से सम्बन्धित सपष्ट त्रुटि संदेश प्राप्त होना चाहिए जिससे कि वह अपनी त्रुटि में सुधार कर सके जैसे आप कभी कोई ऑनलाईन फार्म भरते है तो मोबाईल नम्बर वाले जगह पर अगर आपने 9 नम्बर का मोबाईल लिखा तो त्रुटि संदेश प्राप्त होता है नम्बर 10 डिजिट का होना चाहिये ।
- सक्षमता :- प्रोग्राम विभिन्न स्त्रोतों से प्राप्त डाटा के प्रबन्धन में सक्षम होना चाहिए।
- प्रयोग करने मे सुगम:- प्रोग्राम में दिए गये निर्देश इस प्रकार व्यवस्थित होने चाहिए कि उपयोक्ता को इस पर कार्य करमे में समस्याओं का सामना न करना पडे़े। प्रोग्राम को प्रयोग करते समय समस्त संभावित समस्याओं का हल करके कार्य को आगे बढ़ाने के लिए सहायता प्रोग्राम में ही उपलब्ध होनी चाहिए।
- पठनीयता:- प्रोग्राम की पठनीयता से तात्पर्य है कि उपयोक्ता को प्रोग्राम पर कार्य करते समय विभिन्न परिवर्तनांको के लिए सपष्ट सूचनाएं प्राप्त हों अर्थात् यदि प्रोग्राम में किसी स्थान पर नाम इनपुट करना है तो प्रोग्राम में उसका परिवर्तनांक नाम अथवा इससे मिलता जुलता होना चाहिए ताकि उपयोक्ता यह समझ सके कि उसे यहां पर नाम इनपुट करना है।
कम्प्यूचर प्रोग्रामिंग किस प्रकार की जाती है?
कम्प्यूटर के कार्य करने की प्रक्रिया अत्यन्त जटिल होती है। कम्प्यूटर में अपनी स्मृति तो होती है परन्तु बुद्धि नहीं होती । कम्प्यूटर मात्र वही कार्य करता है जिसका कि उसे निर्देश दिया जाता है अर्थात् कम्प्यूटर को कार्य की बुद्धि क्रमबद्ध निर्देशों अथवा प्रोग्रामों से दि जाती है । कम्प्यूटर में प्रोग्राम की बोर्ड पर टाइप करके फीड कीया जाता है । जैसा कि पहले भी बताया जा चुका है प्रोग्राम में कम्प्यूटर को क्या-क्या, किस प्रकार करना है, यह स्पष्ट एवं क्रमबद्ध रूप में लिखा जाता है।
उदाहरण के लिए माना हमें किसी व्यक्ति को चाय बनाने का कार्य दिया गया ।अब हमें यह निर्देश अगर कम्प्यूटर को देने है तो इस प्रकार क्रमबद्ध करके देनें होगें,
- रसोई घर में जाइए।
- एक कप लें।
- पानी की नल खोलें।
- कप में पानी लें और नल बन्द करें।
- कप को स्लिप पर रखें।
- चाय का भगोना लें।
- कप के पानी को भगोने मे पटल दें।
- चाय का भगोना गैस पर रख दें।
- गैस लाईटर ऊठाए।
- गैस ऑन करे और लाइटर से गैस जलाएं।
- भगोने के पानी को गरम होने दें।
- जब वह उबल जाए तो जिस डब्बे पर चाय लिखा है उसे ले डब्बा खोलकर एक चम्मच चाय ले और भगोने मे डाले।
- इसी प्रकार जिस डब्बे पर चीनी लिखा है भगोने मे 2 चम्मच चीनी डाले
- जिस डिब्बे पर दूध लिखा है उसमे से 2 कप दूध भगोने में डाले।
- अब मिश्रण उबलने पर गैस बन्द करें।
- अब चाय छलनी और संडासी लें।
- छलनी कप के उपर रखकर संडासी से भगोना उठाए और एक कप चाय छाने ।
- अब भगोना और चलनी सिंक में रखें।
- गैस आँफ करे।
जिस किसी को चाय नही बनाना आता उसको ये सारे निर्देश आवश्यक है तभ ी वह चाय बना पायेग इसी प्रकार कम्पूटर को क्रमबद्ध निर्देश की आवशयकता होती है जिसे हम प्रोग्राम कहते हैं।
कम्प्यूटर को निर्देश किस प्रकार दें?
कम्प्यूटर को निर्देश योजनाबद्ध रुप में, अत्यन्त स्पष्ट भाषा में एवं विस्तार से देना अत्यन्त आवश्यक होता है।
कम्प्यूटर को कार्य विशेष करने के लिए एक प्रोग्राम बनाकर देना होता है। दिया गया प्रोग्राम जितना स्पष्ट , विस्तृत और सटीक होगा, कम्प्यूटर उतने ही सुचारू रूप से कार्य करेगा, उतनी ही कम गलतियां करेगा और उतने ही सही उत्तर देगा। यदि प्रोग्राम अस्पष्ट होगा और उसमें समुचित विवरण एवं स्पष्ट निर्देश नही होंगे तो यह सम्भव है कि कम्प्यूटर बिना परिणाम निकाले ही गणना करता रहे अथवा उससे प्राप्त परिणाम अस्पष्ट ओर निरर्थक हों। अत: प्रोग्राम अत्यन्त सावधानी और एकाग्रचित होकर तैयार करना चाहिए । कम्प्यूटर की सम्पूर्ण कार्यक्षमता प्रोगामर अर्थात् प्रोग्राम बनाने वाले व्यक्ति की क्षमता पर निर्भर करती है।